Raveena Tandon b,day spl : 90 के दशक में अक्षय और रवीना के फोटोशूट्स ने लगाई थी आग, सगाई के बाद भी नहीं हो पाई शादी

10/26/2020 2:00:43 PM

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन आज अपना 46वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रही है। रवीना 90 दशक उन खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक है जिसने फैंस के दिलों पर राज किया है। रवीना की 1994 में अक्षय कुमार के साथ आई फिल्म 'मोहरा' ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई। रवीना और अक्षय की केमिस्ट्री देखने लायक होती थी। दोनों की जोड़ी को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता था। दोनों एक दूसरे से प्यार भी करते थे लेकिन बात शादी तक नही पहुंच पाई थी। उस दौरान दोनों के फोटोशूट्स ने भी आग लगाई थी। 


90 के दशक में रवीना और अक्षय एक-दूसरे के प्यार में पागल थे। दोनों अपने प्यार के कारण अक्सर चर्चा में बने रहते थे। दोनों ने एक-साथ मोहरा, कीमत, बारूद और खिलाड़ियों का खिलाड़ी जैसी फिल्मों में काम किया।

अक्षय और रवीना की जोड़ी ऑन स्क्रीन तो अच्छी लगती ही थी दोनों ऑफ स्क्रीन भी बहुत अच्छे लगते थे। फैंस दोनों को एक-साथ बहुत पसंद करते थे। अक्षय और रवीना एक-साथ जिंदगी बिताने की प्लेनिंग कर रहे थे। लेकिन बात शादी तक नही पहुंच पाई। बाद में दोनों अलग हो गए।



रवीना ने अक्षय के साथ हुई बेक्रअप के बारे में खुलासा किया था। अक्षय ने इस बारे में कोई बात नही की थी। रवीना ने अक्षय पर धोखा देने का आरोप लगाया था।

रवीना ने बताया था कि वह मंदिर में अक्षय से सगाई कर चुकी है। पर अक्षय का नाम उसकी को-स्टार से जुड़ता गया और रवीना परेशान रहने लगी। उसके बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। 


रवीना और अक्षय के फोटोशूट्स आग लगाने वाले होते थे। दोनों का बिंदास अंदाज सब को दिवाना बना देता था। दोनों के बिंदास फोटोशूट्स को देख फैंस आहे भरा करते थे। फोटोशूट्स के दौरान दोनों की क्यूट केमिस्ट्री फैंस के चेहरों पर भी हंसी ले आया करती थी।

Smita Sharma