सलमान के बर्थडे को खास बनाने पहुंची रवीना और जैकलीन, एक्टर ने 1 मिनट में लगाए 173 ठुमके
12/26/2020 5:03:45 PM
मुंबई. एक्टर सलमान खान का 27 दिसंबर को बर्थडे है। एक्टर 55 साल के हो जाएंगे। सलमान इस साल कोरोना के कारण कोई बड़ी पार्टी नही कर रहे हैं। लेकिन बिग बॉस के घर में शानदार सेलिब्रेशन होने वाला है। सलमान के बर्थडे को खास बनाने के लिए शो में रवीना टंडन और जैकलीन फर्नांडिस आने वाली हैं। शो के मेकर्स ने प्रोमो रिलीज कर दिया है।
प्रोमो में सलमान रवीना और जैकलीन के साथ नजर आ रहे हैं। सलमान रवीना और जैकलीन के साथ स्टेज पर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान रवीना और जैकलीन से पूछते हैं कि वे 1 मिनट में कितने ठुमके लगा सकते हैं। इस पर जैकलीन कहती है 30 इसके बाद सलमान उन्हें ठुमके लगाकर दिखाते हैं कि वह 1 मिनट में 173 ठुमके लगा सकते हैं। सलमान फिर अपने स्टाइल में कहते हैं, 'तीन चीजों को कभी अंडरएस्टिमेट मत करना, आई, मी एंड माय ठुमकाज।
बता दें घर के सभी सदस्य मिलकर सलमान के बर्थडे को शानदार बनाने वाले हैं। सभी सदस्य सलमान के बर्थडे पर मिलकर परफॉर्मेंस करते नजर आएंगे। सलमान के बर्थडे पर शहजान गिल भी नजर आने वाली है। हफ्ते 'बिग बॉस' से किसी सदस्य का इविक्शन नहीं होने वाला है।