सालों बाद एक साथ नजर आए Raveena-Akshay, यूजर्स बोले- ''आखों को नही हो रहा यकीन''

5/8/2023 10:31:47 AM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बीती रात मुंबई में GEA 2023 अवार्ड फंक्शन का आयोजन किया गया। इस इवेंट में बी टाउन से लेकर टीवी के भी सितारों ने आकर चार चांद लगाए। लेकिन इस इवेंट का सबसे स्पेशल मोमेंट तब आया जब, 90 के दशक की पॉपुलर जोड़ी रवीना टंडन और अक्षय कुमार सालों बाद एक साथ नजर आए। 

 

सालों बाद साथ नजर आए अक्षय-रवीना
जी हां, अक्षय कुमार और रवीना टंडन इस इवेंट में एक साथ स्टेज शेयर करते नजर आए हैं। दोनों की फोटो और वीडियो भी खूब वायरल हो रही है। दरअसल, इस इवेंट में अक्षय कुमार को स्टाइल हॉल ऑफ फेम के अवार्ड से नवाजा गया, जिसे खुद रवीना ने अपने हाथों से उन्हें दिया। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे की तारीफ भी की। रवीना ने अक्षय को 90 के दशक का सुपरस्टार और रॉकस्टार भी बताया। दोनों ही इस दौरान काफी खुश नजर आए। 

रवीना-अक्षय को साथ देख फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन
वहीं, वीडियो सामने आने के बाद फैंस भी दोनों को साथ में देख काफी हैरान है। फैंस लगातार वीडियो पर कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा- 'ये मैं क्या देख रहा हूं।' दूसरे ने कमेंट किया- 'आंखो पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।' तो वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा- 'क्या ऊपर वाला मजाक कर रहा है।' तो वहीं, कई यूजर्स ने इस जोड़ी को दोबारा साथ में देख खूब प्यार लुटाया है। 

एक दूसरे को डेट कर चुके हैं रवीना-अक्षय
गौरतलब है कि, रवीना और अक्षय कुमार एक समय पर रिलेशनशिप में  थे। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था।  साल 1994 की हिट फिल्म ‘मोहरा' में एक साथ काम करने के बाद 1995 में डेटिंग शुरू की थी। कहा जाता है कि दोनों ने सगाई भी की थी, लेकिन कुछ कारणों के चलते यह सगाई तोड़ दी थी। आज भी लोग इस कपल की लव-स्टोरी को याद करते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

kahkasha


Recommended News

Related News