30 साल बाद ''रावण''अरविंद त्रिवेदी ने देखी रामायण, ''सीता-हरण'' देख भावुक हुए एक्टर ने जोड़े हाथ

4/14/2020 2:04:05 PM

मुंबई: लॉकडाउन में इन दिनों दूरदर्शन के डीडी नेशनल चैनल पर 'रामायण' का प्रसारण किया जा रहा है। टीवी की दुनिया में इतिहास रच चुके इस धारावाहिक को वापसी पर लोगों का वैसा ही प्यार मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें रोल निभा रहे स्टार्स भी एक बार फिर लाइमलाइट में आ गए हैं। रामायण से जुड़े कलाकारों के बारे में भी दिलचस्प जानकारियां सामने आ रही हैं।

इसी बीच सोशल साइट पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी को सीता-हरण वाला एपिसोड देखते दिख रहे हैं। सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह इस सीन को देख काफी इमिशोनल हो गए हैं। वीडियो में रावण, सीता हरण के लिए वहां आया दिखाई मौजूद दिखाई दिया।

इसमें सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका मदद के लिए लक्ष्मण को पुकारती दिखाई दे रही हैं लेकिन तभी रावण सीता को लेकर अपने यान में उड़ जाता है। इस एपिसोड को देखने के बाद अरविंद त्रिवेदी भावुक हो गए और उन्होंने हाथ जोड़कर अपनी आंखें बंद कर लीं। 

बता दें कि रामायण का प्रसारण 1987-88 में हुआ था और अब अरविंद त्रिवेदी की उम्र 80 साल के पार है। अरविंद त्रिवेदी ने जिस शिद्दत से रावण का किरदार निभाया था, वो आज भी याद किया जाता है। रावण का अंहकार, उसकी हंसी और अभिमान को अरविंद ने सफलतापूर्वक पर्दे पर उतारा था। इतना ही नहीं लोग उन्हें असली में रावण समझ लिया था।

रामायण का निर्माण-निर्देशन रामानंद सागर ने किया था। शो में अरुण गोविल ने राम, दीपिका चिखलिया ने सीता, अरविंद त्रिवेदी ने रावण, सुनील लहरी ने लक्ष्मण और दारा सिंह ने हनुमान के किरदार निभाये थे। इस शो ने आते ही एक बार फिर धमाल मचा दिया। इस शो की बदौलत डीडी नेशनल ने टीआरपी चार्ट में भी बाज़ी मार ली है। डीडी नेशनल 13वें हफ़्ते में सबसे अधिक देखा जाने वाला चैनल बन गया। 
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Smita Sharma