वायरल हुई टीवी के रावण उर्फ अरविंद त्रिवेंद की निधन की खबर, सुनील लहरी बोले-''अफवाह ना फैलाएं''

5/5/2021 12:57:40 PM

मुंबई: कोरोना वायरस के इस दौर में लगातार बाॅलीवुड से बुरी खबर सामने आ रही है। अब तक इंडस्ट्री के कई दिग्गज स्टार्स कोरोना से जंग हार चुके हैं। अपने फेवरेट स्टार्स के जाने से फैंस काफी दुखी हैं। लेकिन इन सबके बावजूद सोशल मीडिया पर कई अफवाहें भी उड़ रही हैं। बीते दिनों की दामिनी एक्ट्रेस मिनाक्षी शेषाद्रि और सिंगर लकी अली की निधन की अफवाह उड़ी थी।

PunjabKesari

वहीं अब रामानंद सागर की 'रामायण' में 'रावण' का किरदार निभा चुके अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबर आने लगी। जैसी ही अरविंद के निधन की खबर सामने आई लोग सतके में आ गए।

PunjabKesari

 

इस खबर का वायरल होने के बाद रामयण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहर  ने इसका खंडन करते हुए कोरी अफवाह बताया. एक्टर सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

 

 एक में रामायण के दिनों के अरविंद की तस्वीर है तो एक में तस्वीर अरविंद और सुनील की है। इन तस्वीरों को शेयर कर उन्होंने लिखा-'आजकल कोई न कोई बुरी खबर सुनने को मिलती है कोरोना की वजह से, ऊपर से अरविंद त्रिवेदी जी (रावण) की झूठी खबर,मेरी प्रार्थना है झूठी अफवाह फैलाने वालों से कृप्या करके इस तरह की खबर न फैलाएं...भगवान की दया से अरविंद जी ठीक हैं और प्रार्थना करता हूं कि भगवान उन्हें सदैव स्वस्थ रखें।'

 

PunjabKesari

इस पोस्ट पर कई लोगों ने लिखा कि सही है, इस तरह की अफवाह नहीं फैलानी चाहिए।  इस पर सीता का रोल निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने भी हाथ जोड़े इमोजी शेयर कर ऊपर वाले का धन्यवाद दिया है। सुनील द्वारा शेयर की इस तस्वीर में अरविंद त्रिवेदी  बेहद कमजोर लग रहे हैं. उन्हें देखकर पहचान पाना मुश्किल है कि यही वो शख्स था जिसके अट्टाहास करने पर कभी दर्शक कांप उठते थे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News