Video: तीन महीनों बाद घर लौटीं रतन राजपूत, आखिरी दिन गांव में बनाया लिट्टी चोखा
5/22/2020 5:53:07 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. लॉकडाउन के कारण तीन महीने से गांव में फंसी एक्ट्रेस रतन राजपूत अपने घर लौट गई है। लौटने से पहले एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो लिट्टी चोखा बनाती हुई नजर आई। फैंस उनके इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें रतन किसी काम के चलते गांव में आई थी और लॉकडाउन के कारण वापस नहीं जा सकीं। लॉकडाउन के बीच अपने घर वापस जाकर एक्ट्रेस नियमों को नहीं तोड़ना चाहती थीं।
गांव में उन्हें ऐशो-आराम वाली कोई सहूलत उपलब्ध नहीं थी और खुद ही खाना बनाती थी। जिसके वीडियोज वो फैंस के साथ शेयर करती रहती थी, लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपने घर की ओर रुख कर लिया है और अब उनके गांव के वीडियोज देखने को नही मिलेंगे।
काम की बात करें तो रतन टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस है। वो राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी, अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो, स्वयंवर, जय संतोषी मां जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। जय मां संतोषी सीरियल्स में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था।