एक्टर रसिक दवे का निधन..धूं-धूं कर जला रणबीर कपूर की फिल्म का सेट..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

7/30/2022 5:46:43 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मनोरंजन जगत से पिछले कुछ दिनों से बुरी खबरें सामने आ रही हैं। टीवी एक्टर दीपेश भान के बाद अब एक्टर रसिक दवे का निधन हो गया है। उनके बाद केरल के एकटर सरथ चंद्रन के निधन की भी खबर सामने आई। एक तरफ रणबीर कपूर की फिल्म के सेट पर भयानकर आग लग गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। तो वहीं बांके बिहारी के दर्शन करने मथुरा वृंदावन पहुंची शिल्पा शेट्टी ने अपने वीडियो से सबका दिल जीत लिया। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरों पर लोगों की नजर रही। आप भी पढ़ें...

 

नहीं रहे 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम केतकी दवे के पति

 

टीवी इंडस्ट्री से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम एक्ट्रेस केतकी दवे पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। केतकी दवेके पति व एक्टर रसिक दवे का निधन हो गया है। रसिक दवे ने  29 जुलाई 2022 की रात को 65 की उम्र में अंतिम सांस ली। आज यानी 30 जुलाई 2022 को उनका अंतिम संस्कार होगा।

 

धूं-धूं कर जला रणबीर-श्रद्धा की फिल्म का सेट

 

शुक्रवार शाम मायानगरी मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आई।मुंबई के अंधेरी पश्चिम के चित्रकूट स्टूडियो में बने दो फिल्मों के सेट्स पर भयंकर आग लग गई। ये दोनों सेट राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म और फिल्मकार लवरंजन की अनाम फिल्म के थे। इस घटना में एक लाईटमैन मामूली रूप से जख्मी हुआ है। इन दोनो ही सेटों पर प्री लाईटिंग का काम चल रहा था। वहीं अपुष्ट सूत्रों के अनुसार एक मजदूर की जान चली गई जो सेट पर फायर सेफ्टी का काम करता था। बताया जा रहा है कि मजदूर की उम्र बहुत कम थी। इसके अलावा कई लोगों के लापता होने की भी जानकारी सामने आ रही है। 

 

 मलखान के बाद अब सरथ चंद्रन ने दुनिया को कहा अलविदा

 

बी-टाउन से एक के बाद एक बुरी खबर आ रही है। बीते दिनों सीरियल भाबीजी घर हैं के मलखान सिंह यानि एक्टर दीपेश भान का 41 साल की उम्र में निधन हो गया था।फैंस युवा एक्टर के निधन की खबर से अभी तक स्तब्ध हैं। वहीं अब एक और युवा एक्टर  निधन की खबर आई है। केरल के युवा एक्टर सरथ चंद्रन का निधन हो गया है। सरथ चंद्रन ने शुक्रवार को 37 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। 

 

विधायक के बेटे को 16 साल की लड़की के रेप के आरोप में मिली जमानत तो भड़की सुमोना

 

सोशल मीडिया पर बीते कई दिनों से बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के फोटोशूट को लेकर तमाम खबरें चल रही हैं। जहां एक तरफ रणवीर सिंह पर फोटोशूट के जरिए महिलाओं की भावनाएं आहत हो गई हैं। उनके खिलाफ लोगों ने FIR तक दर्ज करवा दी। उन पर ऐसी-ऐसी धाराएं लगाईं, जिसमें पांच साल तक जेल का भी प्रावधान है। रणवीर सिंह के इस फोटोशूट पर हर किसी ने अपनी राय दी। इस मामले में एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने रिएक्ट किया था और कहा था कि उनकी और महिलाओं की कोई भावनाएं आहत नहीं हुई हैं लेकिन अब उन्होंने एक न्यूज आर्टिकल शेयर कर कहा है कि उनकी भावनाएं आहत हो गई हैं।

 

बांके बिहारी के दर्शन करने मथुरा-वृंदावन पहुंची शिल्पा शेट्टी

मॉर्डन समय के साथ चलने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी बड़ी धार्मिक है। वह भगवान में बेहद आस्था रखती है। एक्ट्रेस अक्सर घर और मंदिरों में पाठ पूजा करती नजर आती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी मथुरा के बांके बिहारी और प्रेम मंदिर के दर्शन करने पहुंची, जहां से उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया।


तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों पर करीना कपूर ने फिर किया रिएक्ट

 

एक्ट्रेस करीना कपूर की बीते दिनों एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें एक्ट्रेस पति सैफ अली खान और एक दोस्त के साथ पोज दे रही थी। तस्वीर में एक्ट्रेस का पेट बढ़ा हुआ नजर आ था। इस तस्वीर को देखकर के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि करीना तीसरी बार मां बनने वाली है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस तस्वीर का सच बताया है और कहा है कि वह प्रेग्नेंट नहीं है।

 

 

पहले से भी ज्यादा खूबसूरत होगा 'बिग बॉस 16' हाउस

 

बिग बॉस टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले रियलिटी शो में से एक है। इस शो को बॉलीवुड के मेगास्टार सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस सीजन 15 की भारी सफलता के बाद अब सलमान खान जल्द ही अपने सबसे काॅन्ट्रोवर्शियल के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने वाले हैं।दर्शक इस टीवी रियलिटी शो को देखने के लिए बेताब हैं। जैसे ही यह खबर सामने आई कि जल्द ही टीवी पर बिग बॉस 16 आने वाला है वैसे ही लोग यह जानने के लिए बेकरार हो गए कि इस बार इस शो के कंटेस्टेंट्स‌ कौन होंगे और घर का थीम कैसा होगा। हालिया रिपोर्टों के अनुसार रियलिटी शो में इस बार एक्वा थीम हो सकती है। 

 

जाह्नवी कपूर ने 44 करोड़ में राजकुमार राव को बेचा ट्रिपलेक्स अपार्टमेंट

 

बाॅलीवुड के टाॅप एक्टर्स में से एक राजकुमार राव ने हाल ही में मुंबई में अपना सपनों का आशीयाना खरीदी है। राजकुमार राव शानदार ट्रिपलेक्स अपार्टमेंट के मालिक बने हैं। इस अपार्टमेंट को एक्टर ने 44 करोड़ में खरीदा है। यह अपार्टमेंट मुंबई के जुहू में है। यह अपार्टमेंट 3456 स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है। इसकी पर स्क्वेयर फुट कीमत 1.27 लाख  है। यह देश की सबसे महंगी डील्स में से एक है। खास बात है कि इस अपार्टमेंट को उन्होंने एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर से खरीदा है क्योंकि वह इस अपार्टमेंट की मालकिन थीं।

 

मिग-21 हादसे में दो पायलटों की मौत से स्तब्ध शिल्पा

 

भारतीय वायु सेना (IAF) का एक मिग-21 बाइसन विमान गुरुवार रात (28 जुलाई) राजस्थान के बाड़मेर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें लड़ाकू विमान के सवार दो पायलटों की मौत हो गई। इस घटना से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और लोग इस घटना पर दुख व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस हादसे से स्तब्ध एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने दुर्घटना में मारे गए पायलटों के परिवारों के लिए  संवेदना व्यक्त की है।

 

आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड ने राखी सावंत को बताया इनसिक्योर

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। वह इन दिनों बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी को डेट कर रही हैं और अक्सर मीडिया के सामने उसके लिए अपने प्यार का इज़हार करती रहती हैं। पिछले दिनों राखी ने राखी ने मीडिया के सामने दावा किया था कि आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड रोशीना देलावरी उनको ब्लैकमेल कर रही हैं और उन्हें सुसाइड करने की धमकी तक दे रही हैं। इसी बीच अब रोशीना ने चैट शेयर कर राखी की पोल खोली है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News