रिलेशनशिप में हैं विजय और Rashmika! मालदीव वेकेशन से फैंस ने ऐसे लगाया पता

1/5/2023 12:18:47 PM

नई दिल्ली। विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika mandanna) के अफेयर की चर्चा पिछले लंबे समय से हो रही है। 'कॉफी विद करण' में भी दोनों के रिलेशन को लेकर करण जौहर ने सवाल किए थे। वहीं दोनों को कई बार एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जा चुका है। हालांकि, दोनों ने इस रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का नाम दिया है। 

 

विजय संग Maldives में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं Rashmika
वहीं अब दोनों के इस सीक्रेट अफेयर की पोल खुल गई है। इस बात का खुलासा हो गया है कि दोनों एक साथ मालदीव में छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। दरअसल, रश्मिका से एक ऐसी गलती हो गई, जिस वजह से अब उनका प्यार जगजाहिर हो गया है। 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

 

दरअसल, न्यू ईयर के खास मौके पर रश्मिका इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए एक लाइव सेशन किया। इस दौरान पीछे से किसी शख्स की आवाज सुनाई दे रही है। बस फिर क्या था इस आवाज को ध्यान से सुनने के बाद फैंस दावा कर रहे हैं कि यह कोई और नहीं बल्कि विजय देवरकोंडा की ही आवाज है।  

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

 

बता दें कि रश्मिका और विजय की डेटिंग की खबरें पहले भी कई बार चर्चा में आ चुकी हैं। इससे पहले भी दोनों को एक साथ छुट्टियां मनाते हुए देखा जा चुका है। ऐसे में फैंस उनके हर एक अपडेट पर नजर बनाए हुए है। हालांकि, दोनों ही अपने इस रिश्ते पर चुप्पी साधे रहते हैं। लेकेिन 'कॉफी विद करण' में विजय ने बताया था कि वो रश्मिका के साथ एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sonali Sinha


Recommended News

Related News