Birthday Special: 12 साल बड़े इस साउथ स्टार के प्यार में पागल थीं Rashmika, कर ली थी सगाई और फिर...

4/5/2023 8:14:59 AM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। वैसे तो अपनी क्यूटनेस और एक्टिंग के जरिए सभी के दिलों में बसी हुई हैं। लेकिन उनके दिल में जिस शख्स ने अपनी जगह बनाई थी, आज हम उनके बारे में बताने जा रहे हैं। 

 

रक्षित शेट्टी के प्यार में पागल थीं रश्मिका
रश्मिका के चाहने वाले हर तरफ मिल जाएंगे। अपनी क्यूटनेस से उन्होंने सभी को अपनी दीवाना बनाया है। तगड़ी फैन फॉलोइंग के चलते वह नेशनल क्रेश बन गई हैं। हालांकि, वह जिसकी दीवानी थी, उनका नाम था रक्षित शेट्टी। रक्षित शेट्टी फिल्म 777 चार्ली फेम एक्टर हैं। जो रश्मिका के एक्स बॉयफ्रेंड है। रश्मिका रक्षित के प्यार में इस कदर दीवानी थी कि उन्होंने उनसे सगाई तक कर ली थी। दोनों के बीच 12 साल की उम्र का फासला था। 

 

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
बता दें, रश्मिका ने अपने पहली फिल्म की शुरुआत रक्षित के प्रोडक्शन हाउस के साथ की थी। दोनों पहली बार फिल्म किरिक पार्टी के सेट पर मिले थे। धीरे-धीरे रश्मिका और रक्षित करीब आए और फिर साल 2017 में रश्मिका ने खुद ही रक्षित के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके कुछ दिन बाद दोनों ने सगाई कर ली। हालांकि, 2018 में ही दोनों के बीच खटास आ गई, और ये रिश्ता टूट गया। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी बाते हैं कि कम्पैटिबिलिटी इशू के कारण दोनों का रिश्ता टूट गया था। वहीं, ये भी कहा जाता है कि, रश्मिका अपने करियर पर फोकस करना चाहती थीं, इस वजह रिश्ते में दरार आई  और दोनों अलग हो गए। हालांकि, दोनों ने कभी इस बारे में बात नहीं की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

kahkasha


Recommended News

Related News