व्हाइट अटायर में रश्मि देसाई का गॉर्जियस लुक, कैमरे के सामने यूं दिए एक से बढ़कर एक पोज

2/24/2021 3:53:03 PM

मुंबई. एक्ट्रेस रश्मि देसाई अपने लुक्स के कारण अक्सर चर्चा में बनी रहती है। एक्ट्रेस जब भी घर से बाहर निकलती है तो मीडिया की आंखों से बच नही पाती है और उनकी तस्वीरें कैमरे में कैद हो जाती हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस को जुहू में स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।


तस्वीरों में एक्ट्रेस व्हाइट कलर के सूट में नजर आ रही है। साथ में एक्ट्रेस ने हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

हाथ में एक्ट्रेस ने पर्स कैरी किया हुआ है। रश्मि इस लुक में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं। 


काम की बात करें तो रश्मि को आखिरी बार नागिन 4 में देखा गया था। हाल ही में रश्मि का सॉन्ग क्या जान लेगी रिलीज हुआ था। जिसमें उनके साथ शहीर शेख और सना सईद थे।

Content Writer

Parminder Kaur