रश्मि देसाई ने ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर चुराई फैंस की नींदे, येलो अटायर में दिखा बेहद बोल्ड अंदाज

3/25/2021 3:24:08 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई टीवी इंडस्ट्री में एक जाना-माना नाम है। बिग बॉस 13 में नजर आने के बाद रश्मि देसाई की फैन फॉलोविंग में काफी इजाफा हुआ है। एक्टिंग के अलावा एक्ट्रेस अपने लुक्स के कारण भी चर्चा में बनीं रहती हैं। जब भी वो अपने ग्लैमरस अंदाज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं तो लोग उन पर खूब प्यार लुटाते हैं। जैसा कि हाल ही में देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरों पर उनके फैंस खींचे चले आ रहे हैं।


दरअसल, हाल ही में रश्मि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर येलो ड्रेस में अपनी बेहद गॉर्जियस लुक की तस्वीरें शेयर की हैं।

 

एक्ट्रेस के इस लुक ने फैंस की नींदे उठा दी हैं और ऐसा होना जायज भी है, क्योंकि इन तस्वीरों में वो खूबसूरत दिखने के साथ काफी हॉट भी लग रही हैं।


लुक की बता करें तो डीप नेक येलो टॉप के साथ येलो ही पैंट मैच की हुई है। इस लुक को उन्होंने येलो एंड ब्लैक ओपन कोट के साथ टीम-अप किया हुआ है।

 

इस अटायर के साथ हाई हील सैंडल उनके लुक को कमप्लीट कर रहे हैं। वहीं नेक पर  शायनी चेन भी फैंस का ध्यान खींच रही है। इस ड्रेस-अप के साथ उनका मेकअप भी कमाल का है। ओवरऑल लुक में रश्मि वाकई में फैंस के दिलों को चुराने में कामयाब हो रही हैं।


काम की बात करें तो रश्मि दिल से दिल तक, इश्क का सफेद रंग, अधूरी कहानी हमारी, नच बलिए 7 और खतरों के खिलाड़ी व बिग बॉस सीजन 13 जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं।
 

Content Writer

suman prajapati