भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं रश्मि देसाई-आकांक्षा पुरी, राहुल गांधी का हाथ थामें नजर आईं एक्ट्रेसेस
11/20/2022 11:08:03 AM

मुंबई: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों काफी सुर्खियों बटोर रही है। भारत जोड़ो यात्रा को शुरू हुए दो महीने से अधिक का समय हो चुका है। आम जनता से लेकर नोरंजन जगत के कई स्टार्स का राहुल गांधी को समर्थन मिला।
अब तक पूजा भट्ट, सुशांत सिंह और रिया सेन जैसे सेलेब्स राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। वहीं अब टीवी की जानी मानी एक्ट्रेसेस का भी राहुल गांधी को समर्थन मिला। बिग बॉस फेम रश्मि देसाई और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी हाल ही में इस यात्रा में शामिल हुईं।
रश्मि-आकांक्षा की राहुल गांधी के साथ एक तस्वीर सामने आई है जिसे कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इसके शेयर कर कांग्रेस पार्टी ने कैप्शन में लिखा-'रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी सच्चाई के लिए हमारी लड़ाई में शामिल हो गई हैं।'
More power to Bharat Yatris as famous TV actor @TheRashamiDesai & @akanksha800 join our fight for the truth. #BharatJodoYatra #ShaktiWalk pic.twitter.com/m7QWkl8Idz
— Congress (@INCIndia) November 19, 2022
वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मि देसाई छोटे पर्दे का बड़ा नाम है। 'उतरन' सीरियल से वह घर-घर में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही थीं। इसके अलावा वह बिग बॉस रियलिटी शो का भी हिस्सा बन चुकी हैं। आकांक्षा पुरी की बात करें तो वह कई टीवी शो में दिख चुकी हैं। हाल ही में वह 'मीका दी वोटी' में भी नजर आई थीं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

इजरायल-मिस्र सीमा पर गोलीबारी में 3 इजरायली सैनिकों और मिस्र के 1 सैनिक की मौत

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल

Lok Sabha Election: 2024 की तैयारियों में जुटी सपा, अखिलेश ने संभाला मोर्चा...BJP को हराने के लिए बनाई रणनीति