सपनों का आशीयाना: हैदराबाद में तीसरे घर की मालकिन बनीं 'योद्धा' एक्ट्रेस, राशी खन्ना ने परिवार संग पूजा पाठ कर किया गृह प्रवेश

4/5/2024 3:19:25 PM

मुंबई: हर इंसान का सपना होता है कि उसका एक अपना घर हो जिसमें वह अपने परिवार के साथ सुख-शांति से रहे। अपना घर खरीदने या बनवाने के सपने के लिए व्यक्ति जिंदगी भर की जमा पूंजी लगा देता है। हाल ही में योद्धा एक्ट्रेस राशि खन्ना ने अपना सपनों का आशियाना खरीदा। राशि खन्ना  अपना ये नया आशियाना हैदराबाद में लिया है।

वैसे आप को बता दें कि राशि खन्ना इससे पहले हैदराबाद 2 घर खरीद चुकी हैं। जी हां...अब राशि खन्ना तीसरे घर की मालकिन बनीं हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इस नए घर का गृह प्रवेश किया है, जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

वायरल हो रही इन तस्वीरों में राशि खन्ना अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ नए घर की पूजा करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने पिंक कलर का सलवार सूट पहना है जिसमें वे काफी प्यारी लग रही हैं। फोटो में उनके साथ उनकी मां नजर आ रही हैं।

 


राशि खन्ना ने  काफी कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हाल ही में वे सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' में नजर आईं। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह जल्द विक्रांत मैसी के साथ 'द साबरमती रिपोर्ट' में नजर आने वाली हैं।

 

सच्ची घटना पर आधारित हाल ही में इस फिल्म का टीजर सामने आया है। टीजर को दर्शकों ने खूब पसंद किया, जिसमें 22 साल पुराने गुजरात के गोधरा अग्नीकांड की दर्दानाक कहानी देखने को मिली। फिल्म 3 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


 

Content Writer

Smita Sharma