हिमाचल की वादियों में रश्मि देसाई की मस्ती, शेयर की वेकेशन ट्रिप की खूबसूरत तस्वीरें

12/18/2020 12:27:25 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस एक्ट्रेस रश्मि देसाई चाहे हिमाचल प्रदेश के डलहौजी शहर से वेकेशन एंजाॅय कर लौट आई हैं। लेकिन वह लगातार अपने वेकेशन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। इन नई तस्वीरों में रश्मि  डलहौजी की धूप और वहां की वादियों का मजा लेती नजर आ रही हैं।

एक तस्वीर में रश्मि येलो एंड ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। तस्वीर में डलहौजी का खूबसूरत नजारा भी दिखाई दे रहा है।

वहीं एक तस्वीर में रश्मि पेड़ के तने पर खड़ी होकर पोज देती नजर आ रही हैं। ठंड के इस मौसम में रश्मि देसाई डलहौजी की हसीन वादियों का लुत्फ उठा रही रश्मि की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। 

काम की बात करें तो रश्मि देसाई टीवी की पाॅपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

वह 'बिग बाॅस 13' में नजर आई थीं। शो में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई को काफी पसंद किया गया था। बिग बाॅस के बाद रश्मि नागिन 4 में नजर आईं थीं। इसके अलावा रश्मि म्यूजिक वीडियो अब क्या जान लेगी में नजर आएंगी। इसके उनके साथ शहीर शेख,सना सईद हैं। 

 

Smita Sharma