जॉनी सिंस और रणवीर सिंह का एड वीडियो देख बौखलाईं TV की बहू रश्मि देसाई, कहा- ''ये टीवी इंडस्ट्री के मुंह पर तमाचा''

2/13/2024 12:59:23 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार रणवीर पोर्न स्टार जाॅन सिंस संग किए विज्ञापन को लेकर खबरों में हैं। वीडियो को सीरियल स्टाइल में शूट किया गया जिसे शोज का मजाक उड़ाने के तौर पर भी देखा जा रहा है। जिसे देखकर सोशल मीडिया पर चर्चा है कि ऐसा लग रहा है कि टीवी शोज के ड्रामेटिक सीन का मजाक बनाया जा रहा है। टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई को भी ये एड बिल्कुल पसंद नहीं आया है। उन्हें ये अपमानजनक लगा है।

रश्मि देसाई ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपना रिएक्शन देते हुए लिखा-'मैंने अपना काम रीजनल फिल्म इंडस्ट्री से शुरू किया है और फिर टीवी इंडस्ट्री में काम करना स्टार्ट किया। लोग इसे छोटी स्क्रीन कहते हैं। जहां नॉर्मल लोग न्यूज, क्रिकेट और तमाम बॉलीवुड फिल्मों के अलावा बहुत कुछ देखते हैं। इस रील को देखने के बाद जिसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी, मुझे लगा कि ये पूरी टीवी इंडस्ट्री और इसमें काम करने वाले लोगों का अपमान है।'

एक्ट्रेस ने आगे कहा-'क्योंकि हमें हमेशा छोटा महसूस कराया जाता रहा और उसी तरह बिहेव किया जाता रहा। हर कोई कड़ी मेहनत कर रहा है। बिट आई एम सॉरी, टीवी शो पर सब नहीं दिखाते। ये सब बड़ी स्क्रीन पर होता है।'

रश्मि ने आगे कहा-'रियलिटी को दिखाने में कुछ गलत नहीं है लेकिन वास्तव में ये पूरी टीवी इंडस्ट्री के लिए एक चेक है क्योंकि मुझे लगता है कि ये एक तमाचा है। हो सकता है कि मैं जरूरत से ज्यादा रिएक्शन दे रही हूं लेकिन हम अपने दर्शकों को संस्कृति और प्यार दिखाते हैं और मैं आहत हूं क्योंकि टीवी इंडस्ट्री मेरे लिए सम्मानजनक जर्नी रही है। उम्मीद है कि आप भावना को समझेंगे।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma