अफसाना के पैनिक अटैक पर रश्मि-हिमांशी का रिएक्शन, बोले-''बरतन हर घर में बजते हैं, उसे समझे और सम्मान दें''

11/12/2021 10:23:43 AM

मुंबई: पाॅपुलर पंजाबी सिंगर अफसाना खान 'बिग बॉस 15' में एंट्री करने के बाद से ही सुर्खियां बटोर रही हैं। अफसाना घर में कई बार अपना आपा खोते नजर आई रही हैं। वहीं इस बार तो अफसाना ने अपना आपा खोने के बाद खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। दरअसल, एक वीआईपी एक्सेस टास्क हारने के बाद अफसाना की शिल्पा के साथ लड़ाई हो जाती है। इसके बाद फसाना खान चाकू से अपने हाथ की कलाई काटने की कोशिश करती दिख रही हैं।

सिंगर की इस हरकत को देख मेकर्स ने उन्हें शो से बाहर कर दिया।उमर रियाज, जय भानुशाली और करण कुंद्रा ने उन्हें शांत करने की कोशिश की लेकिन कोई राहत नहीं मिली।

यह एक सर्वविदित तथ्य है कि वह पैनिक अटैक की समस्या से पीड़ित है। अफसाना की इस हरकत पर जहां कुछ यूजर्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं कुछ उनसे उनके मानसिक स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। बिग बाॅस की एक्स कंटेस्टेंट ने भी अफसाना की स्थित पर कमेंट किए और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। देखें स्टार्स के ट्वीट 

रश्मि देसाई

''इससे ज्यादा दुख और क्या हो सकता है कि  इतनी अच्छी प्रतिभा को कोई नहीं जानता कि वह किस दौर से गुजर रही है। इनसाइड आउट पीपीएल केवल जज और किस लिए? हम सभी अपनी और दूसरों की गलतियों से सीखते हैं। कोई दूध का धुला नहीं। उसे समझे और उसे स्पेस और सम्मान दें। बरतन हर घर में बजते हैं। ''

हिमांशी खुराना

"कहते हैं लोगों  को दिल, किडनी, फेफड़े, आंखें हर अंग की बीमारी पर हाए बोलना है पर दिमाग की बीमार पे हाहा करना है .... जैसे वो शरीर का हिस्सा नहीं ..... पैनिक अटैक गंभीर समस्या है बस गलत जगह आ जाए तो मजेदार बन जाता है।''


विधि पांडे

अफसाना आपकी सभी स्वास्थ्य समस्याओं जल्द ठीक हो जाए.. अपना ख्याल रखें !!

शेफाली जरीवाला 

''मानव कमजोरियों और भावनाओं को भुनाना बहुत दुखद है। मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की इतनी कमी है। लोग कृपया  मानसिक स्वास्थ्य मामले में संवेदनशील हों।''

 

 

Content Writer

Smita Sharma