रैंप पर 35 की रश्मि देसाई ने बिखेरा हुस्न का जलवा, दुल्हन बनीं हसीना ले गई दिल
10/18/2021 8:26:59 AM

मुंबई: बी-टाउन में ये महीन फैशन वीक्स का इस वक्त देश और दुनिया में हर जगह अलग-अलग फैशन वीक्स का आयोजन हो रहा है। हाल ही में मुंबई लैक्में फैशन वीक हुआ था जिसमें कई हसीनाओं ने अपने हुस्न का जलवा दिखाया था। वहीं इसके बाद अब पॉपुलर फैशन वीकबॉम्बे टाइम्स फैशन वीक का आयोजन हुआ। यहां ना सिर्फ देश के जाने-माने बल्कि उभरते डिज़ाइनर्स को भी अपने कलेक्शन शोकेस करने का मौका मिलता है।
मुंबई के सेनापति बापट मार्ग में स्थित सेंट रेजिस होटल में 15 से 17 अक्टूबर तक चला। जहां पहले दिन साउथ एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा था, वहीं फैशन वीक के दूसरे दिन मलाइका अरोड़ा और रश्मि देसाई शानदार ऑउटफिट्स पहन आकर्षण का खास केंद्र बनी थीं।
बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में मुंबई बेस्ड फैशन डिजाइनर अनु मेहरा ने अपना 'शहनाई' ब्राइडल कलेक्शन पेश किया था जिसकी शो टाॅपर एक्ट्रेस रश्मि देसाई बनीं।
रश्मि ग्रीन फ्लोरल एम्ब्रोइडरी लहंगे के साथ ग्रीन दुपट्टा कैरी कर रैंप पर उतरीं। लुक की बात करें तो रश्मि ने डार्क कलर वाला लहंगा चुना था, उसमें मॉडर्न पैटर्न और कट्स डिज़ाइन थे। लुक को कंप्लीट करने के लिए रश्मि ने हेवी ऑक्सिडाइज़्ड ज्यूलरी कैरी की थी,जिसके लिए उन्होंने गोल्ड-पन्ना से बना स्टेटमेंट चोकर डाला था।।
मेकअप की बात करें तो रश्मि ने न्यूड टोन फाउंडेशन के साथ आइशैडो, बेसिक लाइनर, पिंक लिप्स, बीमिंग हाइलाइटर और बालों को सॉफ्ट कर्ल्स के साथ खुला छोड़ा था, जो दुल्हन बनीं रश्मि के लुक को चार-चांद लगा रहा था। रश्मि की ये तस्वीरें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Chaitra navratri: आज से नवरात्रि आरंभ, सबके दुखों का हरण करेंगी ‘मां भगवती आदिशक्ति’

पाकिस्तान में आतंकी हमले में ब्रिगेडियर की मौत, सात अन्य घायल

Chaitra Navratri 2023: आज से चैत्र नवरात्रि आरंभ, ये है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Mata Vaishno Devi: दिव्यांग श्रद्धालुओं को मिलेगी नि:शुल्क बैटरी कार व घोड़ा सुविधा