Pictures: 36 साल की हुईं रश्मि देसाई,देर रात उमर रियाज और दोस्तों संग यूं किया सेलिब्रेशन

2/16/2022 1:27:04 PM

मुंबई: टीवी की फेमस एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' की कंटेस्टेंट रह चुकीं रश्मि देसाई का 13 फरवरी को 36वां बर्थडे था। इस खास दिन पर उनके दोस्तों और फैंस ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं भेजी। वहीं रश्मि ने इस खास दिन को अपने दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। रश्मि ने 15 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

रश्मि ने पहले जिम में अपनी ट्रेनर के साथ केक काटा और बाद में खास दोस्तों संग पार्टी भी की। खास बात तो यह है कि रश्मि देसाई की बर्थडे पार्टी में 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट राजीव अदातिया और उमर रियाज भी शामिल हुए।

लुक की बात करें तो रश्मि रेड गाउन बेहद प्यारी लग रही हैं।  बर्थडे के इस खास मौके पर एक्ट्रेस राजीव अदातिया और मशहूर सिंगर नेहा भसीन के साथ डिनर पर गई थीं, जिससे जुड़े वीडियो 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किए। रश्मि देसाई की बर्थडे पार्टी में उमर रियाज ने शिरकत की थी। केक कट करने के बाद एक्ट्रेस ने अपने दोस्तों संग फोटोज भी क्लिक कराईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @suhana_saba_1

रश्मि टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। रश्मि ने अपने करियर की शुरुआत उतरन से की थी। इस सीरियल को लोगों से खूब प्यार मिला। इसके बाद रश्मि दिल से दिल तक में नजर आईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vaishali Bhoir (@vaishalibhoirs)

 

 

Content Writer

Smita Sharma