रैपर जे स्टैश ने 27 साल की गर्लफ्रैंड की गोली मारकर की हत्या फिर खुद भी मौत को लगा गले

1/5/2022 11:02:47 AM

लंदन: मनोरंजन जगत से इन दिनों की ऐसी खबरें सुनने को मिल रही हैं जो हर किसी को परेशान कर रही हैं। जहां एक तरफ कई सेलेब्स कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। इसी बीच हाॅलीवुड इंटस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है।

रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिकी रैपर जे स्टैश ने अपनी 27 साल की गर्लफ्रैंड की गोली मारकर हत्या कर दी है। इतना ही नहीं गर्लफ्रेंड को मारने के बाद रैपर ने खुद को भी मार डाला।

इस हादसे के दौरान रैपर की गर्लफ्रेंड के तीनों बच्चे घटना स्थल पर मौजूद थे। कई रिपोर्टों के अनुसार, यह घटना 1 जनवरी को सुबह लगभग 7 बजे टेम्पल सिटी में उनके कैलिफोर्निया स्थित घर पर हुई।


पुलिस से मिली जानकारी के हिसाब से महिला के तीनों बच्चों में से एक ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी थी। पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो तीनों बच्चे काफी डरे और सहमे हुए थे। एक न्यूज की रिपोर्ट में पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद हम जैसे ही वे वहां पहुंचे तो बच्चों ने दौड़कर उनसे सिक्युरिटी की मांग की। महिला तीनों बच्चों के साथ एक फ्लैट में रहती थी।
 

Content Writer

Smita Sharma