कोरोना की चपेट में आए रणवीर शौरी, ट्वीट कर दी जानकारी

2/17/2021 10:52:46 AM

मुंबई: वैसे तो बीते कुछ महीनेसे कोरोना वायरस के केस में कमी आई है लेकिन अभी तक इसका खतरा टला नहीं हैं।बी-टाउन इंडस्ट्री के भी कई स्टार्स कोरोना की चपेट में आए थे। हालांकि ये स्टार्स कोरोना से जंग जीत चुके हैं। इसी बीच इंडस्ट्री का एक और एक्टर कोरोना की चपेट में आ गया है।

 

एक्टर रणवीर शौरी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट कर दी। इसमें एक्टर ने बताया कि उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

रणवीर शौरी ने ट्वीट कर लिखा-'मेरा कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। हल्के लक्षण हैं। मैं क्वारंटीन में हूं।'

 

रणवीर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने हाल ही में किसान आंदोलन में कूदी रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग को लेकर गाना बनाया था। रणवीर शौरी के गाने के बोल हैं- रिहाना तो बहाना, किसानों के कंधे से बंदूक चलाना है। ग्रेटा तो अनपढ़ है, मोदी को शर्मिंदा करके पप्पू को पीएम बनाना है।' 

काम की बात करें तो रणवीर शौरी हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म लूटकेस में नजर आए थे। इसके अलावा वह  इरफान खान के साथ अंग्रेजी मीडियम भी की थी। फिल्मों के अलावा रणवीर वेब सीरीज में भी सक्रिय हैं। 



 

Content Writer

Smita Sharma