Farmers Protest: रणवीर शौरी ने बनाया गाना-'रिहाना तो बहाना है, मोदी को शर्मिंदा करके,पप्पू PM को बना

2/6/2021 9:06:02 AM

मुंबई: भारत में बीते दो महीनों से ज्यादा समय से चल रहे किसान आंदोलन की गूंज इन दिनों हाॅलीवुड में भी है।  पिछले दिनों रिहाना ,ग्रेटा थनबर्ग और मिया खलीफा ने किसान आंदोलन के सपॉर्ट में ट्वीट किए थे।

हाॅलीवुड स्टार्स के इन ट्वीट्स की बाॅलीवुड स्टार्स ने कड़ी आलोचना की। इसी बीच रणवीर शौरी ने एक गाना बनाया,जिसमें उन्होंने रिहाना और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग का मजाक उड़ाया।

 

 

 

 

रणवीर शौरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह गिटार बजाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने गाने में ग्रेटा थनबर्ग और रिहाना पर निशाना साधा।

रणवीर शौरी के गाने के बोल हैं- रिहाना तो बहाना, किसानों के कंधे से बंदूक चलाना है। ग्रेटा तो अनपढ़ है, मोदी को शर्मिंदा करके पप्पू को पीएम बनाना है।' एक्टर के वीडियो को लोगों ने काफी पसंद किया है। इस वीडियो को अब तक 2 लाख ज्यादा लोग देख चुके हैं।

बता दें कि  कि रिहाना, ग्रेटा थनबर्ग और मिया खलीफा जैसी विदेशी हस्तियों के ट्वीट के बाद विदेश मंत्रालय ने बिना किसी का नाम लिए आंतरिक मामलों से दूर रहने की नसीहत दी थी। इसके बाद फिल्म और क्रिकेट की दुनिया की तमाम हस्तियों ने भारत की एकता वाले ट्वीट कर इनके ट्वीट को प्रोपेगैंडा बताया था। हालांकि कुछ स्टार्स इन हाॅलीवुड हस्तियों का समर्थन कर रहे हैं। उनका मानना है कि जब हम हाॅलीवुड की गतिविधियों में बोल सकते हैं तो वे भी बोल सकते हैं। 

Content Writer

Smita Sharma