Sunflower की तरह खिल उठा रणवीर शौरी का चेहरा, जब मिला सोशल मीडिया पर एक फेन से ऐसा तोहफा

3/21/2022 1:12:54 PM

मुंबई. रणवीर शौरी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने साल 2002 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। पिछले 20 सालों में वो अब तक कई बड़ी फिल्मों में काम कर अपनी पहचान बना चुके हैं। हाल ही में  OTT पर रिलीज हुई वेब शो 'सनफ्लॉवर' ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। रणवीर शौरी से लेकर सुनील ग्रोवर तक की परफॉर्मेंस को खूब सराहना मिली थी। रणवीर सोशल मीडिया पर  काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी पुरानी फिल्मों का एक कोलाज शेयर करते हुए अपने फेन को शुक्रिया किया है।

क्या है पूरा मामला  
रणवीर के एक फेन से मिले खूबसूरत तोहफे में उनकी पुरानी फिल्मों का एक कोलाज दिया जिससे कुछ ज़्यादा ही इमोशनल हो गए और उस तोहफे को वे अपने सोशल मीडिया हैंडल  Koo पर शेयर करते हुए लिखा कि मैं अपने फैन को तहे दिल से शुक्रिया करता हूँ इस तोहफे के लिए और इस तोहफे न सिर्फ मेरे दिल से काफी करीब है बल्कि इस तोहफे ने मेरी पुरानी यादों को भी ताज़ा कर दिया।

बता दें  'सनफ्लॉवर' पार्ट 2 भी आने वाला है। इसके अलावा वह वेब सीरीज 'तबर' में नजर आएंगे। MX प्लेयर की एक वेब सीरीज भी पाइपलाइन में है और कहा जा रहा है कि वह सलमान की 'टाइगर जिंदा हैं 3' में दिखाई दे सकते हैं।

Content Writer

Parminder Kaur