पाकिस्तान की नापाक हरकत पर फूटा रणवीर शौरी का गुस्सा, बोले ''जिहादियों ने कश्मीर की भूमि और लोगों को बर्बाद कर दिया है''

6/14/2020 1:42:05 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर रणवीर शौरी ने उरी में संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर पाकिस्तान के प्रति नाराजगी जताई है। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए कश्मीर पर हमला करने पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। 

PunjabKesari
दरअसल, सीमा पार उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी में गोलीबारी की खबरें सुर्खियों में है। ऐसे में पाकिस्तानी सैनिकों पर रणवीर शौरी का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने गोलाबारी के एक ट्विटर वीडियो पर कमैंट करते हुए लिखा, 'इंच पर इंच, हत्या पर हत्या,  पाकिस्तान समर्थित इस्लामिक जिहादियों ने कश्मीर की खूबसूरत भूमि और लोगों को बर्बाद कर दिया हैं #FreeKashmirFromJihad.' 


बता दें कुछ समय पहले कश्मीर के उरी सेक्टर में सीमा रेखा पर भारत-पाकिस्तान के बीच गोलाबारी हुई है। पाकिस्तानी सेना की ओर से शुक्रवार को अंधाधुंध गोलीबारी हुई थी। इस हमले में एक 30 साल की महिला और एक किशोर की मौत हो गई। इस दौरान न केवल रक्षा चौकियों को, बल्कि आवासीय क्षेत्रों को भी निशाना बनाया गया। सूत्रों के अनुसार, इलाके के कुछ बच्चों को भूमिगत बंकरों में ले जाया गया था। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की है। इसी सप्ताह की शुरुआत में कश्मीर में हुई एक और घटना से बॉलीवुड स्टार्स का गुस्सा आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है।।

PunjabKesari

काम की बात करें तो रणवीर को आखिरी बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में देखा गया था। इस फि्लम में रणवीर दिवंगत एक्टर इरफान खान के साथ नजर आए थे। उनकी अपकमिंग फिल्म'लुटकेस है, जिसमें वो कुणाल खेमू, रसिका दुगल और विजय राज के साथ नजर आएंगे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News