मां की बर्थडे पार्टी में पत्नी दीपिका के लिए रणवीर की स्पेशल परफॉर्मेंस, सोफे पर बैठ ड्रिंक का गिलास थाम एक्ट्रेस ने भी खूब दिखाए नखरे

8/24/2021 1:15:20 PM

मुंबई: बी-टाउन के हाॅट एंड स्टाइलिश कपल्स दीप‍िका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर फैमिली संग फुर्स्त के पल बिता रहे हैं। 22 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन रणवीर सिंह की मां अंजू भवनानी का बर्थडे सेलिब्रेट किया।

PunjabKesari

इस मौके पर दीप‍िका पादुकोण और रणवीर सिंह को अपनी फैमिली के साथ एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया। हाल ही में इस बर्थडे बैश की कुछ वीडियोज सामने आईं हैं। पहली वीडियो में रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण के आगे डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

 

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दीपिका पादुकोण हाथ में ड्रिंक का गिलास थामें  किसी के साथ सोफे पर बैठी दिखाई दे रही हैं, जबकि हैट लगाकर बिना शर्ट के रणवीर सिंह उनके आगे डांस करते दिख रहे हैं।वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे वह पत्नी को मनाने की कोशिश कर रही हों। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

 

वहीं दूसरे वीडियो में रणवीर अपनी मां के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।वीडियो में दोनों मां बेटे का बिंदास डांस हर किसी को इंटरटेन कर रहा हैं। दोनों मां-बेटे दिल चोरी साडा हो गया गाने पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

 


काम की बात करें तो दीपिका जल्द ही पति रणवीर के साथ फिल्म 83 में नजर आएंगी। इसके अलावा वह पठान और शकुन बत्रा की फिल्म में नजर आएंगी। वहीं रणवीर सिंह जयेशभाई जोरदार,सर्कस और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी  में दिखेंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News