रणवीर सिंह के फैंस को नहीं पसंद आया उनका वैक्स स्टैच्यू, ट्वीटर पर आए एेसे भद्दे कमेंट

7/9/2017 11:24:43 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह 32 साल के हो गए हैं। हाल ही में रणवीर के बर्थडे पर फ्रांस के ग्रेवीन म्यूजियम ने उनका वैक्स स्टैच्यू बनाया और उन्हें बर्थडे गिफ्ट दिया है।

जैसे ही वैक्स स्टैच्यू की तस्वीरें सामने आईं लोगों ने सोशल साइट पर रणवीर का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। दरअसल, लोगों को रणवीर का ये स्टैच्यू बिलकुल भी पंसद नहीं आया है जिसकी वजह से लोगो ने उन्हें ट्वीटर पर भद्दे कमेंट दिए हैं।

बता दें कि लोगों ने रणवीर का मजाक उड़ाते हुए यह कहा है कि यह स्टैच्यू रणवीर की नहीं बल्कि किसी और सैलेब्रिटी जैसा लग रहा है।

रणवीर से पहले ग्रेवीन म्यूजियम में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की स्टैच्यू भी लग चुका है लेकिन उस पर लोगों ने एेसे कमेंट नहीं दिए थे। जितना कि लोगों ने रणवीर के इस स्टैच्यू पर ट्रोल किए हैं।