एक बार फिर चेहरा छिपाकर ''सिंबा'' देखने पहुंचे रणवीर, थिएटर के बाहर से तस्वीरें आई सामने

1/7/2019 11:20:13 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की हाल ही में फिल्म 'सिंबा' रिलीज हुई है। बॉक्स अॉफिस पर फिल्म काफी अच्छी कमाई कर रही है। हाल ही में रणवीर की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वह मूंह छिपा कर अपनी ही फिल्म 'सिंबा' देखने पहुंचे है। वैसे अब तक फिल्म ने कुल 173.15 करोड़ की कमाई कर ली है। रणवीर बीती रात ही हनीमून सैलिब्रेट कर मुंबई वापिस लौटे है। वहां से आते ही वह फिल्म देखने पहुंच गए। 

 

 

'सिंबा' देखने और उनके बाद फैंस का रिएक्शन जानने के लिए रणवीर सिंह ने ये रूप धरा है।

 

 

तस्वीरों में आप साफ देख सकते हो कि रणवीर सिंह ने कैसे अपना चेहरा ढका हुआ है। उनकी यह तस्वीरें मुंबई के गेटी गैलेक्सी की है। जहां वो सिनेमाघर से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे है।

 


बता दें  कि यह पहली बार नहीं है जब रणवीर सिंह ऐसी सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच पहुंचे हो।

 

 

जब 'सिंबा' रिलीज हुई थी उनके दूसरे दिन रणवीर सिंह ऐसा ही फैंस के बीच पहुंचे थे। उस वक्त भी उनका यह अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया था। फिल्म की बात करे तो रणवीर के अलावा फिल्म में सारा अली खान भी है। 

 

Konika