ग्रीन ट्रैकसूट के साथ मोतियों की माला पहने रणवीर सिंह ने शेयर की अतरंगी तस्वीरें, यूजर्स बोले- सर इतना अजीब लुक क्यों रखते हो

7/24/2021 2:02:09 PM

मुंबई. एक्टर रणवीर सिंह बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने अतरंगी लुक के लिए भी जाने जाते हैं। रणवीर को अक्सर अजीबो-गरीब लुक में स्पॉट किया जाता है।

एक्टर फैंस के साथ  तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में रणवीर ने अपने लेटस्टेट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जो धमाल मचा रही हैं।


तस्वीरों में रणवीर ग्रीन ट्रैकसूट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने गले में मोतियों की माला पहनी हुई है। बिखरे बाल और शेड्स से रणवीर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में रणवीर काफी स्टाइलिश लग रहे हैं।

एक्टर इन तस्वीरों में फैशन ब्रांड Gucci को प्रमोट करते दिखाई दे रहे हैं। फैंस रणवीर के इस अतरंगी लुक को खूब पसंद कर रहे हैं और कई उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- सर इतना अजीब लुक क्यों रखते हो।


काम की बात करें तो रणवीर बहुत जल्द फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। इसमें एक्टर के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। इसके अलावा रणवीर फिल्म सर्कस में भी दिखाई देंगे।

Content Writer

Parminder Kaur