दीपिका के लिए FAKE हैं रणवीर सिंह के इमोशन! एक्टर की पहली मुलाकात वाली कहानी ने खोल दी पोल

10/27/2023 2:51:53 PM

मुंबई: फिल्ममेकर करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण का सीजन 8 शुरू हो गया है। शो के पहले गेस्ट बाॅलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बने। कपल ने अपनी शानदार केमिस्ट्री और कई दिलचस्प किस्से सुनाए। इस दौरान रणवीर-दीपिका ने पहली बार अपनी स्वप्निल शादी का वीडियो भी दिखाया। इसके अलावा रणवीर दीपिका के साथ पहली मुलाकात का डिस्क्रिब्शन भी दिया।  रणवीर ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात कैसी थी और कहां हुई थी।

इसका वीडियो काफी वायरल हुआ और अब इसे देखने के बाद फैंस को रणवीर सिंह की पुरानी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की याद आ गई है। लोगों अब जमकर रणवीर सिंह को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं और उनका कहना है कि उन्होंने दोनों के ही बखान में रटीरटाई लाइन्स बोली हैं। 


रणवीर ने कहा- 'दीपिका से मेरी पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली के घर वर्सोवा में हुई थी। जब दीपिका फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' की स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए भंसाली के घर में दाखिल हुईं तो वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मैं टेबिल के पास बैठा था और दरवाजा सामने थे। संजय लीला भंसाली समुद्र के पास रहते हैं तो जैसे ही दरवाजा खुला और समुद्र से हवा आई।दीपिका ने व्हाइट चिकनकारी पहना हुआ था। वह सादगी की मूरत लग रही थीं।'

 


रणवीर ने जो बात दीपिका के लिए कही है वो ही सेम बात उन्होंने अनुष्का के लिए कही थी। रणवीर ने ये बात कॉफी विद करण में कही थी जब वो अनुष्का के साथ आए थे। उस एपिसोड का एक छोटा सा वीडियो अब वायरल हो रहा है।वीडियो में रणवीर बताते हैं कि अनुष्का से उनकी पहली मुलाकात यशराज फिल्म्स के ऑफिस में हुई थी। उन्होंने इसे विस्तार से बताते हुए कहा, 'मैंने 'रब ने बना दी जोड़ी' देखी और अनुष्का से पूरी तरह मंत्रमुग्ध हो गया। इसके बाद हम डिनर के लिए साथ बाहर जाते हैं, मैं इस मॉडल के साथ था और मैं सिर्फ अनुष्का के बारे में ही बात किए जा रहा था।  ‘बैंड बाजा बारात’ का ऑडिशन प्रोसेस चल रहा था। मनीष शर्मा (डायरेक्टर) ने कहा कि तुम अनुष्का शर्मा के साथ रीडिंग करोगे। वो मुझे YRF की चौथे फ्लोर पर ले गए। मैं वहां पहुंचा और दरवाज़ा बहुत भारी था। वो भारी दरवाज़ा खुलता है और उसकी वजह से मेरे चेहरे पर हवा आकर लगती है। मेरे सामने अनुष्का शर्मा बैठी हैं। इसे सुनकर अनुष्का अजीब तरीके से रीएक्ट करते हुए कहती हैं कि ओह...!

सोशल मीडिया पर रणवीर का ये वीडियो वायरल हो रहा है। लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-'रणवीर भाई थोड़ी तो स्क्रिप्ट चेंज कर लेता। अनुष्का के एक्सप्रेशन देखकर लग रहा है कि ये फालतू बोल रहा है।' वहीं एक यूजर ने लिखा- 'लेडीज एंड जेंटलमैन, रणवीर सिंह हमारी जनरेशन के शानदार स्टोरी राइटर हैं।'

 


 

Content Writer

Smita Sharma