कंधे की चोट को लेकर रणवीर सिंह ने किया ट्वीट, बोले- मैं ठीक हूं, जल्द करूंगा वापसी

4/3/2018 4:48:16 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के फैंस के लिए एक खूशखबरी हैं। दरअसल, हाल ही में उनके कंधे पर चोट लग गई थी। अब उन्होंने फैंस से कहा है कि वो अब ठीक हैं और साथ ही उनका और अधिक मजबूती से वापसी का इरादा है। रणवीर ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया, "शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद, मैं ठीक हूं, मेरे बाएं कंधे में सिर्फ लेबरल टियर हुआ है। मजबूती के साथ वापसी का इरादा है। सभी को प्यार।"

 

 

आपको बता दें कि रणवीर को एक फुटबॉल मैच के दौरान कंधे में चोट लग गई थी। डॉक्टर ने उन्हें 7 अप्रैल को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सत्र के ओपेनिंग सेरेमनी में परफॉर्म नहीं करने की सलाह दी है। इसलिए अब रणवीर आईपीएल में परफॉर्म नहीं करेंगे।

बता दें कि इन दिनों रणवीर फिल्म 'गली बॉय' की शूटिंग भी कर रहे थे। ऐसा कहा जा रहा था कि चोट की वजह से वो शूटिंग नहीं कर पाएंगे। लेकिन रणवीर के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा है कि वो 'गली बॉय' की शूटिंग निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप जारी रखेंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। 

Punjab Kesari