रणवीर सिंह ने खुद को बताया ''ब्राउन मुंडा'', सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही तस्वीर

3/19/2021 12:19:47 PM

मुंबई. एक्टर रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में रणवीर ने एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही है।


तस्वीर में रणवीर व्हाइट कलर की टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। कैप और शेड्स से एक्टर ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। रणवीर उपर की तरफ देख रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा- 'ब्राउन मुंडे'। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें 'ब्राउन मुंडे' पंजाबी सॉन्ग है, जो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। इसे एपी ढिल्लों, गुरिंदर गिल और शिन्दा काहलों ने आवाज दी है।


काम की बात करें तो रणवीर बहुत जल्द फिल्म '83' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणवीर पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे और दीपिका पादुकोण इसमें उनकी पत्नी रोमी का रोल प्ले करेंगी। इसके अलावा रणवीर फिल्म 'सर्कस' में भी काम करते नजर आएंगे।

Content Writer

Parminder Kaur