अजीब शाइनी जैकेट पहने हुए बहन के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए रणवीर सिंह, देखें WORST लुक

11/18/2017 2:55:06 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने अलग स्टाइल के लिए हमेशा चर्चा में ही रहते हैं। हाल ही में रणवीर अपनी बहन रितिका भवनानी के साथ  मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।

इस दौरन वह सिल्वर शाइनी जैकेट  और गोगल्स पहने हुए नजर आए तो वहीं उनकी बहन सिंपल लुक में नजर आईं। उनका ये गेटअप बहुत अजीब था। 

मीडिया के कैमरों को देखने के बाद रणवीर ने हाथ दिखाते हुए चीयर अप किया।  रणवीर अपनी बहन रितिका के बहुत करीब हैं। उन्होंने ने अपने प्यार के इजहार करते हुए कई बार ये भी कहा हैं कि उनकी एक नहीं बल्कि दो-दो मांएं हैं। हम आपको बताना चाहेगें कि, रणवीर अपनी मां अंजु भवनानी को बड़ी मम्मी कह कर पुकारते हैं तो वहीँ अपनी दीदी रितिका को लिटिल मॉम कहते है।


बता दें कि रणवीर बहुत जल्द पद्मावती में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में नजर आने वाले है। लेकिन इन दोनों शहर- शहर फिल्म को लेकर जमकर विरोध हो रहा हैं। फिल्म में पद्मावती के रोल में दीपिका पादुकोण दिखी देंगी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज की जाएगी।