मुंबई की सड़कों पर भागते नजर आए रणवीर सिंह, कैमरे को देख ऐसे दिए पोज

7/27/2018 4:01:44 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म ‘सिम्बा’ की शूटिंग मे बिजी हैं। हाल ही में रणवीर एक क्लब के बाहर स्पाॅट हुए। इस दौरान की तस्वीरें आईं हैं। तस्वीरें में रणवीर ब्लैक कलर की टी-शर्ट और ब्लू ट्राउजर पहने नजर आ रहे हैं।

 

 

अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए रणवीर ने साथ में कैप भी पहनी हुई है। उन्होंने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए। इस दौरान रणवीर मुंबई की सड़को पर भागते हुए दिखे। 

 

फिल्म की बात करें तो स‍िम्बा में रणवीर स‍िंह के अॉपोज‍िट सारा अली खान नजर आएंगी। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है। 'सिंबा' तेलुगू फिल्म 'टेंपर' की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।

 

 

'टेंपर' में जो रोल जूनियर एनटीआर ने किया था वह रोल 'सिंबा' में रणवीर कर रहे हैं। इसके अलावा रणवीर फिल्म ‘गली ब्वॉय’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। 

 

Konika