गली बाॅय फेम 24 साल के रैपर MC Tod Fod के निधन से टूटा रणवीर-सिद्धांत का दिल,आखिरी चैट का स्क्रीनशाॅट शेयर कर लिखा-''RIP भाई''

3/22/2022 9:01:24 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुर्वेदी की  सुपरहिट फिल्म 'गली बॉय' में साथ काम कर चुके धर्मेश परमार उर्फ रैपर एमसी टाॅड फोड का निधन हो गया है। धर्मेश परमार उर्फ रैपर एमसी टाॅड फोड ने महज 24 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा।  एमसी टाॅड फोड के म्यूजिक बैंड ने उनके निधन की जानकारी दी। अभी तक यह पता नहीं चला है कि एमसी तोड़ फोड़ का निधन कैसे हुआ।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि रैपर के मौत के कारणों की अभी जांच चल रही है। धर्मेश परमार के निधन की खबर से एक बार फिर बाॅलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। रणवीर और सिद्धांत ने धर्मेश के निधन की खबर सुन टूट गए हैं। दोनों स्टार्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रैपर को श्रद्धांजलि दी। 

PunjabKesari

रणवीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में रैपर एमसी टाॅड फोड की तस्वीर शेयर की है जिन्होंने 'गली बॉय' के गाने 'इंडिया 91' गाने को अपनी आवाज दी थी। इस तस्वीर के साथ रणवीर ने टूटे हुए दिल का इमोजी भी बनाया है।

PunjabKesari

सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी गुजराती रैपर धर्मेश परमार के साथ हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर कर दुख जताया है। इस बातचीत में दोनों एक दूसरे की म्यूजिक और परफॉर्मेंस के लिए तारीफ कर रहे थे। उन्होंने लिखा- 'RIP भाई' इसके साथ ही सिद्धांत ने टूटे हुए दिल का इमोटिकॉन भी लगाया है।

 

 

रैपर धर्मेश परमार मुंबई के एक हिप हॉप ग्रुप 'स्वदेसी' से जुड़े हुए थे। जोया अख्तर की फिल्म 'इंडिया 91' को उन्होंने अपनी आवाज दी थी। 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News