रणवीर सिंह ने शेयर की शर्टलेस तस्वीर, रिप्ड मस्कुलर बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आए एक्टर

10/16/2021 4:39:59 PM

मुंबई. एक्टर रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी शर्टलेस तस्वीर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।

PunjabKesari
तस्वीर में रणवीर शर्टलेस नजर आ रहे हैं। एक्टर अपनी जबरदस्त बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्टर की बॉडी से खूब पसीना बह रहा है। तस्वीर शेयर करते हुए रणवीर ने एक सवाल पूछा है और उनके चार ऑप्‍शन्‍स दिए हैं। जिसमें एक्टर ने पूछा- रणवीर के पसीने क्‍यों छूट रहे हैं? A- वो अभी अभी स्‍टीम रूम से निकले हैं B- उनका आज रात टेलीविजन डेब्यू है C-उनकी जिस्‍मानी गर्मी ज्‍यादा है D- वो हॉट योग का प्रयास कर रहे हैं। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो रणवीर बहुत जल्द फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। इसके अलावा एक्टर फिल्म रानी और रॉकी की प्रेम कहानी में भी नजर आएंगे। इसमें एक्टर के साथ आलिया भट्ट दिखाई देंगी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News