रणवीर सिंह के लिए 'चीयरलीडर' बनी दीपिका पादुकोण, क्यूट वीडियो हुआ वायरल

1/12/2019 10:42:05 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका सिंबा के बैकग्राउंड म्यूजिक को गुनगुनाते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो तो शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा- माई चीयर लीडर। कुछ ही घंटों में शेयर की इस वीडियो को 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। इतनीा ही महीं इस वीडियो पर काफी कमेंट आए हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

My Cheerleader 😍❤️😘🥂 @deepikapadukone

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Jan 11, 2019 at 3:40am PST

 

सेलेब्स ने किए मजेदार कमेंट्स 

रणवीर सिंह के कैप्शन पर दीपिका पादुकोण ने कमेंट करते हुए लिखा-'आई लव यू'। रणवीर ने भी इसका जवाब बेहद खास अंदाज में दिया। उन्होंने लिखा-'लव यू जाना बनाना।'इसके बाद आलिया भट्ट ने कहा- कमेंट करते हुए लिखा- 'हाहा एपिक।' इसी बीच यश राज की शानू ने कमेंट में दो लाफ्टर इमोजी पोस्ट किए। इन सभी की इस कमेंट चैट और वीडियो को ऋचा चड्ढा ने क्यूट करार दिया।

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर की फिल्म गली बाॅय का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, कल्कि कोचलिन मुख्य भूमिका में हैं। वहीं दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आएंगी। इस फिल्म में विक्रांत मैसी हैं। 

Smita Sharma