रणवीर सिंह बचपन से ही है फैशन के दीवाने, हेयरस्टाइल देख रह जाएंगे दंग
6/24/2018 3:58:17 PM
मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों फिल्म सिंबा की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान मुख्य किरदार में नजर आएंगी। रणवीर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में रणवीर सिंह का हेयरस्टाइल काफी यूनिक है। रणवीर ने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, '1985 से ही अग्रसर।'
तस्वीर को देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि वह बचपन से ही फैशन के मामले में काफी क्रिएटिव रहे हैं। उनके फैंस रणवीर काफी पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट किए अभी सिर्फ एक घंटा हुआ है और करीब साढ़े चार लाख यूजर्स ने इसे लाइक कर दिया है। इसके साथ ही रणवीर की इस तस्वीर पर कमेंट करने वाले फैंस की भी कमी नहीं है। बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इसी साल 10 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे।