Deepika Ranveer Reception: एक बार फिर रणवीर दीपिका ने चुरा लिया सभी का दिल, नज़र आया शानदार लुक

11/28/2018 11:11:20 PM

मुंबईः रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 6 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उनकी शादी का जश्न अभी तक जारी है बुधवार को दोनों ने मुंबई में अपनी रिसेप्शन पार्टी रखी है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का मुंबई में रिसेप्शन शुरू हो चुका है। ये रिसेप्‍शन दीपिका-रणवीर के खास दोस्तों के लिए है, जिसमें बॉलीवुड के बड़े सितारे शामिल हो रहे हैं। 

14-15 नवंबर को इटली में शादी करने के बाद भारत लौटकर कपल ने दीपिका के होम टाउन बेंगलुरु में 21 नवंबर को वेडिंग रिसेप्‍शन का आयोजन किया। उस रिसेप्‍शन के बाद आज मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में दीपिवीर का दूसरा रिसेप्‍शन है। रिसेप्शन से कुछ तस्वीरें सामनें आईं है। जिसमें रणवीर दीपिका काफी खूबसूरत नजर आ रहें हैं। आप भी डाले इन तस्वीरों पर एक नज़र






बता दें कि दीपिका-रणवीर की शादी 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में हुई थी।

शादी के बाद दीपिका के घरवालों ने बेंगलुरु में रिसेप्शन दिया था। दीपिका और रणवीर के परिवार के साथ-साथ फैन्स भी इस जोड़े के एक होने से काफी खुश हैं।

Pawan Insha