रणवीर सिंह का खुलासा, इस एक गाने की वजह से ''गली बाॅय'' के लिए किया हां

2/10/2019 10:31:29 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बाॅय' इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म के गानों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जोया अख्तर की इस फिल्म में रणवीर एक रैपर की भूमिका निभा रहे हैं। बीते दिनों ही एक इंटरव्यू में रणवीर ने बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए क्यों हां की। रणवीर ने बताया कि जब जोया ने पहली बार इस फिल्म के बारे में बताया तो ‘मेरी गली में’ का वीडियो वह पहली चीज थी जो उन्हें दिखाई गई।

 

‘मेरी गली में’ गाना मुंबई की गलियों के दो रैपरों डिवाइन और नेजी द्वारा तैयार किया गया है। रणवीर ने कहा-'जब मैंने इस वीडियो को देखा तो मैं उसमें बहता ही चला गया और जोया को इस फिल्म के लिए हां कर दिया।' 

अपने किरदार को लेकर कहा

रणवीर ने कहा कि यह पहला गाना था जिस पर उन्होंने रैप किया। उन्होंने कहा, ‘‘पहले जोया को मेरी रैपिंग पर भरोसा नहीं था। मुझे पर्पल हैज स्टूडियो का वह दिन आज भी याद है। डिवाइन भी वहां था। वह बूथ में मेरे साथ था। मुझे उत्साहित करने और मेरा मार्गदर्शन करने के लिए और इस तरह पहला टेक पूरा हुआ। ’’ 

फिल्म की बात करें तो इसमें रणवीर-आलिया के अलावा कल्कि कोचलीन, कुब्रा सेठ भी हैं। फिल्‍म को फरहान अख्तर की बहन जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी। 

Smita Sharma