पैरों से बहता रहा खून लेकिन नही रुके दीपिका के कदम, पति रणवीर ने सुनाया पूरा किस्सा

3/1/2021 12:46:13 PM

मुंबई. एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की जोड़ी बॉलीवुड की परफेक्ट जोड़ियों में से एक है। रणवीर दीपिका से बहुत प्यार करते हैं। रणवीर दीपिका की खूबसूरती के ही दीवाने नही हैं बल्कि उनके काम की भी कद्र करते हैं। हाल ही में रणवीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें रणवीर दीपिका की मेहनत पर बात कर रहे हैं।

PunjabKesari
दीपिका के फैन पेज ने इस वीडियो को शेयर किया है। जिसमें रणवीर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' के सेट पर हुए एक घटना के बारे में बताया है। वीडियो में रणवीर कह रहे हैं- 'एक गाने की शूटिंग के दौरान दीपिका बुरी तरह घायल हो गई थीं। उनके पैरों के निचले हिस्से की त्वचा छील गई थी और पैर पूरी तरह से खून से सन गए थे लेकिन उन्होंने डांस करना बंद नहीं किया था।

View this post on Instagram

A post shared by 👑 Deepika's Heartbeat 👑 (@deepika.heartbeat)

रणवीर ने आगे कहा- 'इस हालत में दीपिका डांस करते वक्त अगर एक सर्कल में चलती थीं तो पीछे से उनके पैरों के निशान बने दिखाई देते थे। उनके पैरों से इस कदर खून बह रहा था।' वीडियो में दीपिका के पैर पर पट्टी बंधी भी दिखाई दे रही है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और दीपिका की मेहनत की तारीफ भी कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें फिल्म 'राम लीला' में रणवीर और दीपिका ने पहला बार साथ काम किया था। इस फिल्म के सेट से ही दोनों के प्यार की शुरूआत हुई थी। ये फिल्म सुपरहिट हुई थी। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के लिए रणवीर और दीपिका ने बहुत मेहनत की थी।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News