रणबीर सिंह ने दीपका संग बैडरूम सीक्रेट का किया खुलासा, कहा- मैं अपनी सुहागरात पर काफी एनर्जिटिक और टर्न ऑन था

7/8/2022 12:11:41 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण सीजन सातवें की धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है। करण के शो के पहले मेहमान रणवीर सिंह और आलिया भट्ट बने और इस दौरान उन्होंने अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। रणवीर ने शो में अपनी सुहागरात से लेकर सेक्स पर लेकर खुलेआम बातें की और बताया कि दीपिका पादुकोण के साथ सुहागरात पर उनका क्या हाल था। 

 

रैपिड फायर राउंड में रणवीर सिंह ने करण जौहर को बताया कि मैं अपनी सुहागरात पर काफी एनर्जिटिक और टर्न ऑन था। एक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने इस मौके लिए सेक्स प्लेलिस्ट भी बनाकर रखी थी। 

 

चैट शो के दौरान रणवीर सिंह ने कबूल किया कि उन्होंने अपनी सुहागरात पर सेक्स किया था। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि वैनिटी वैन में भी इसे किया था। इस दौरान जब करन जौहर ने पूछा कि क्या वो शादी की सभी रस्मों के बाद थक नहीं गए थे, तो उन्होंने कहा- नहीं, मैं बहुत बिजी था। 


गौरतलब है कि रणवीर और दीपिका पादुकोण ने साल 2018 में पेरिस में शादी रचाई थी। शादी के बाद कपल ने दिल्ली और मुंबई में ग्रेंड वेडिंग रिसेप्शन दी थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को करीब 3-4 साल तक डेट किया था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News