न्यूड फोटोशूट मामला: रणवीर सिंह से 2 घंटे पुलिस पूछताछ, एक्टर ने खुद को बताया निर्दोष

8/29/2022 1:43:11 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह बीते महीने तब विवाद में आ गए थे जब उन्होंने एक फेमस मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। फोटोशूट की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। जहां कुछ लोगों को रणवीर का ये फोटोशूट बहुत पसंद आया। वहीं कुछ ने रणवीर को जमकर ट्रोल किया। इतना ही नहीं इस फोटोशूट के चलते उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ।

मुंबई के चेंबूर थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने रणवीर सिंह को समन भेजा लेकिन एक्टर ने थोड़ा समय मांगा। वहीं अब 29 अगस्त की सुबह रणवीर अपने बयान दर्ज करवाने चेंबूर थाने पहुंचे। 

 


2 घंटे हुई पूछताछ 

रणवीर सिंह सुबह 7 बजे अपनी लीगल टीम के साथ चेंबूर पुलिस थाने पहुंचे। यहां पर पुलिस ने लगभग 2 घंटे तक उसने पूछताछ की। इस दौरान रणवीर से फोटोशूट का कॉन्ट्रैक्ट करने वाली कंपनी, फोटोशूट की जगह और टाइम जैसे कई सवाल पूछे गए। रणवीर ने अपने जवाब में
कहा कि वह निर्दोष हैं और उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि इस तरह से एक फोटोशूट उनके लिए मुसीबत खड़ी कर देगा। उनका मकसद किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था।

लगभग 2 घंटे की पूछताछ के बाद रणवीर सिंह अपनी टीम के साथ सुबह साढ़े 9 बजे चेंबूर थाने से निकल गए। अधिकारियों ने यह तक कहा कि जरूरत पड़ने पर रणवीर सिंह को फिरसे बुलाया जाएगा। 


बता दें कि इससे पहले चेंबूर पुलिस स्टेशन ने अभिनेता रणवीर सिंह को 22 अगस्त को पेश होने के लिए तलब किया था हालांकि इस सिलसिले में अभिनेता ने पेश होने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा था। रणवीर के इस निवेदन के बाद पुलिस ने उन्हें दोबारा समन्स भेजते हुए 30 अगस्त को हाजिर होने को कहा था। खैर अब रणवीर सिंह ने अपना बयान दर्द करवा दिया है। अब देखना ही कि इस मामले में आगे क्या होगा। 

Content Writer

Smita Sharma