भीड़ में फंसी जोया अख्तर के लिए बाॅडीगार्ड बने रणवीर सिंह, वीडियो वायरल

2/25/2019 4:49:48 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'गली बॉय' की सक्सेस एन्जाॅय कर रहे हैं। हाल ही में रणवीर फिल्म  की डायरेक्टर जोया अख्तर के साथ एक इवेंट में पहुंचे। तस्वीरों में रणवीर व्हाइट शर्ट और रेड कलर का ट्राउजर पहने कूल लुक में दिखे।

इसके साथ ही उन्होंने रेड कलर की जैकेट पहनी थी। जैसे ही रणवीर और जोया इवेंट में पहुंचे तो फैंस ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान रणवीर जोया को भीड़ से बचाते दिखे। इवेंट में रणवीर ने स्टेज पर टीम के साथ प्रफोर्मेंस भी दी।  0

बता दें कि फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मेन लीड में हैं। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म मे कल्कि कोचलिन, सिद्धांत चतुर्वेदी और विजय राज ने भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म से सिद्धान्त चतुर्वेदी के बॉलीवुड में डेब्यू किया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

@ranveersingh with @zoieakhtar clicked today at PVR phoenix for audience reaction on #GullyBoy . 😍❤️ Bae protecting Zo through the crowd 😘 #ranveersingh #gullyboy VC @yogenshah_s

A post shared by Ranveerians Worldwide Fanclub (@ranveeriansworldwidefc) on Feb 24, 2019 at 5:02am PST

 

Smita Sharma