Video: शादी में रणवीर सिंह ने बांधा समां, सबको सुनाया 'अपना टाइम आएगा'

2/25/2019 10:19:16 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म 'गली बाॅय' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। सबसे ज्यादा इस फिल्म में रणवीर के रैप वाले गानों को पसंद किया जा रहा है। हाल ही में रणवीर सिंह एक शादी अटेंड करने दिल्ली पहुंचे,यहां उन्होंने रैप गाकर समा बांध दिया। बता दें कि यह उनके किसी करीबी की शादी थी। 

 

 

शादी में उन्हें जैसे ही मौका मिला उन्हें वहां आए लोगों को इंटरटेन करना शुरु कर दिया। रणवीर ने स्टेज पर चढ़कर अपनी नई फिल्म 'गली बॉय' के रैप सॉन्ग 'अपना टाइम आएगा' को गाया। अपने गाने से रणवीर से सभी मेहमानों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।

रणवीर के इस गाने से वहां मौजूद सभी मेहमान नाचने लगे। बता देें कि इससे पहले भी रणवीर कई मौकों पर इस गाने को गाकर समां बांध चुके हैं। फिल्म की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर 'गली बॉय' अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। इसमें आलिया भट्ट, सिद्धांत चतुर्वेदी और  कल्कि कोचलिन भी अहम रोल में हैं। 

 
 

Smita Sharma