रणवीर के यंग फैन का निधन, सोशल मीडिया पर एक्टर ने दी श्रद्धांजलि

6/12/2019 12:23:40 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपने फैंस से मिलने से कभी झिझकते नहीं हैं। एक तरफ तमाम सेलिब्रिटी पब्लिक प्लेस या किसी इवेंट के दौरान आम फैंस से अमूमन बचते हुए नज़र आते हैं, लेकिन रणवीर उनसे उलट अपने चाहने वालों से दिल खोलकर मिलते हैं।

वहीं, अब रणवीर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने एक फैन के निधन पर दुख जताया है। 

दरअसल, रणवीर के एक फैन जतिन दुलेरा की बाथरूम में अचानक गिरने के कारण मौत हो गई। जब उनको इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने जतिन की आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की। रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जतिन और खुद की कई तस्वीरों को पोस्ट करते हुए RIP लिखा। 

रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म '83' की शूटिंग में बिजी हैं। रणवीर इन दिनों लंदन में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

जहां रणवीर फिल्म में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाते नजर आएंगे, वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देव का किरदार निभाएंगी।

 

 

Neha