इस तस्वीर में रणवीर सिंह को पहचानना मुश्किल, यूजर्स ने की फराह खान से तुलना

7/12/2019 12:05:48 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह हमेशा अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में रहते है। वहीं अब हाल ही में रणवीर की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रणवीर को पहचानना मुश्किल हो रहा है। इस तस्वीर में रणवीर अपनी एक दोस्त के साथ नजर आ रहे है। दरअसल, फोटो में रणवीर के साथ उनकी दोस्त और वीजे पिया त्रिवेदी नजर आ रही हैं।

 

 

रणवीर ने उन्हें हग किया हुआ है। लुक की बात करें तो रणवीर के बाल लंबे हैं। इसके अलावा वह क्लीन शेव में नजर आ रहे हैं। अपनी इस तस्वीर को लेकर रणवीर ट्रोल भी हो गए है। लोग उनकी तुलना फिल्म मेकर फराह खान से कर रहे हैं। इसेक अलावा एक यूजर ने रणवीर की फोटो पर कमेंट कर लिखा है कि इस तस्वीर में उन्होंने Rolex Daytona पहनी हुई है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपए है। वहीं रणवीर की इस तस्वीर पर लोग दीपिका को टैग कर उन्हें अपने पति की पुरानी फोटो देखने के लिए बोल रहे हैं।

 

 

बता दें कि रणवीर सिंह की फैशन को लेकर अलग ही सनक है। उनका हर लुक चर्चा का विषय बन जाता है। कई बार उनके कपड़ों का मजाक भी उड़ाया जाता है। खैर इससे रणवीर को कोई फर्क नहीं पड़ता है। अपने फैशन को रणवीर सिंह कहते हैं जो उनका दिल करता है वह पहन लेते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर, डायरेक्टर कबीर खान के निर्देशन में बन रही 83 फिल्म में नजर आएंगे। इसमें वह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। 

 


 

Konika