रणवीर सिंह ने लगाई दीपिका के नाम की मेहंदी, वेन्यू से तस्वीरें आई सामने

11/14/2018 4:20:41 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तैयारियां इटली के लेक कोमो में शुरू हो गई हैं। आज यानि 14-15 नवंबर को इनकी शादी की रस्में निभाई जाएंगी। शादी के वेन्यू को दुल्हन की तरह सजाया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका के हाथों में रणवीर के नाम की मेहंदी भी लग गई है। वहीं एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें रणवीर ने अपने हाथ में मेहंदी से दीपवीर लिखवाया है। 

 

 

शादी की बात करे तो दीपिका और रणवीर ने खुद अपने गेस्ट्स को शादी की कोई भी जानकारी या फोटो शेयर करने से मना किया है। कहा जा रहा है कि शादी में शरीक होने वाले लोगों के मोबाइल कैमरा लैंस पर स्टीकर चिपका दिए गए हैं इसके साथ ही एंट्री लेने वाले मेहमानों के रिस्ट बैंड चिपकाए गए हैं तांकि कोई बाहरी व्यक्ति वेन्यू में ना आ सके, वहीं लेक के आस-पास के इलाके की वोट से पेट्रोलिंग की जा रही है।

 

 

साथ ही वेन्यू के आस पास ड्रोन ले जाने की सख्त मनाही है। वहीं कुछ वेन्यू की कुछ तस्वीरें सामने आई, जो कि मेहमानों को लिए बेहद ही खूबसूरत अंदाज में सजाया गया है। 

 

 

 




Konika