Love In The Air:प्राकृति के बीच पति रणवीर संग दीपिका ने बिताए सकून भरे पल, रोमांस में डूबे दिखे DeepVeer

11/17/2021 12:32:35 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूजे के लिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। 14 नवंबर को दीपवीर ने अपनी तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की।

इस खास दिन को कपल ने उत्तारखंड के अलमोरा में सेलिब्रेट की। हाल ही में रणवीर सिंह प्राकृति के बीच पत्नी दीपिका के साथ बिताए कुछ हसीन पलों की खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जो मिनटों में वायरल हो रही हैं।

सामने आई इन तस्वीरों में ये जोड़ी स्टारडम और तमाम दिखावों से दूर प्राकृति और सादगी के पल बिताते दिखाई दे रहे हैं।

रणवीर सिंह ने सभी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में दोनों पूरी तरह से एक दूसरे में खोए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही रणवीर सिंह ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में सिर्फ दिल, इंफिनिटी और नजर ना लगे वाला इमोजी बनाए हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक-दूसरे को 6 साल डेट करने के बाद 14 नवंबर 2018 में शादी रचाई थी। कपल ने इटली में सात फेरे लिए थे। 

काम की बात करें तो रणवीर फिल्म '83' में जल्द ही नजर आएंगे, जो क्रिसमस पर रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह, कपिल देव का किरदार निभाते दिखेंगे। इसके अलावा रणवीर सिंह  फिल्म 'सर्कस' 'जयेशभाई जोरदार' में नजर आएंगे। वहीं दीपिका पठान, फाइटर और शकुन बत्रा की फिल्म में दिखेंगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

 

Content Writer

Smita Sharma