''मां-बाप भगवान और दीपिका मेरी लक्ष्मी..अवॉर्ड लेते हुए छलक पड़े रणवीर सिंह की आंखों से आंसू

9/11/2022 1:14:22 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में एक्टर रणवीर सिंह इस साल का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला है। ये अवॉर्ड उन्हें ’83’ में कपिल देव का बेहतरीन किरदार निभाने के लिए मिला है, जो कि उनके लिए एक बहुत बड़ी अचीवमेंट है। इतना ही नहीं यह अवॉर्ड लेते समय एक्टर काफी भावुक भी हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इस दौरान उन्होंने एक स्पीच भी दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

फिल्मफेयर अवॉर्ड लेने स्टेज पर पहुंचे रणवीर वीडियो में कहते हैं, मेरी लाइफ में जो भी होता है। मैंने उसकी कभी उम्मीद नहीं की थी। मुझे यकीन होता है कि मैं ये कर रहा हूं और आपके सामने खड़ा हूं।


View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

रणवीर कहते हैं कि विश्वास करना मुश्किल है कि मैं एक्टर बन गया हूं। वाकई ये चमत्कार है। यह कहते हुए एक्टर की आंखों में आंसू आ जाते हैं।

 

एक्टर आगे कहते हैं सबसे बड़ा धन्यवाद मैं अपनी ऑडियंस का करना चाहूंगा। शुक्रिया मेरी जर्नी का हिस्सा बनने के लिये। मैं आज जो कुछ भी हूं अपने पेरेंट्स की वजह हूं। अपनी दीदी की वजह से हूं। वो मेरे लिए भगवान हैं। मैं जो कुछ भी करता हूं अपने भगवान के लिए करता हूं। मेरे घर में लक्ष्मी है। यही मेरी सक्सेस का सीक्रेट है। इसके बाद रणवीर अपनी पत्नी दीपिका का हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज पर लाते हैं।


कपल का ये वीडियो देख फैंस को इस जोड़ी पर खूब प्यार आ रहा है और वह कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 


 

Content Writer

suman prajapati