रणवीर सिंह ने लंदन में रहने वाली एक फैन को दिया जबरदस्‍त सरप्राइज

8/25/2019 2:13:45 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों लंदन में अपनी आने वाली फिल्‍म '83' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्‍म में उनकी पत्‍नी दीपिका पादुकोण ही उनकी रील लाइफ पत्‍नी का किरदार निभा रही हैं और वह भी इन दिनों लंदन में हैं। वहीं शूटिंग से समय निकाल कर वह अपने फैंस के लिए भी वक्त निकालते हैं। रणवीर बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं जो अपने फैंस को कभी निराश नहीं होने देते।

फिर चाहे वो उनकी एक्टिंग से हो या फिर उनके फैंस के प्रति बर्ताव से। जब भी रणवीर अपनी किसी भी फिल्म के प्रमोशन के लिए फैंस के बीच जाते हैं तो वो हमेशा फैंस के साथ जमकर डांस जरूर करते हैं।

इस बार एक फैन की तमन्ना जानकार रणवीर ने उन्‍हें जबरदस्‍त सरप्राइज दिया है। लंदन में रहने वाली उनकी फैन किरण रणवीर की जबरदस्‍त फैन हैं। रणवीर, खुद को लेकर किरण का यह दीवानापन अच्‍छे से जानते हैं। उन्‍हें जैसे ही पता चला कि किरण प्रेग्‍नेंट हैं, तो उन्‍होंने किरण को सरप्राइज देने के बारे में सोचा। किरण ने अपने सोशल मीडिया पर रणवीर से मुलाकार की पूरी कहानी लिखी है।

उन्‍होंने लिखा है, 'मैं दौड़कर अपने किचिन में छिप गई और मेरे पति ने दरवाजा खोला। मुझे आवाज आ रही थी कि रणवीर पूछ रहे थे कहा है वो, और मेरे पति ने बताया कि मैं किचिन में हूं।' उन्‍होंने आगे लिखा, 'हे भगवान, रणवीर सिंह मेरे घर में है, कोई मुझे पिंच करो तो मुझे विश्‍वास हो।' 

Pawan Insha