रणवीर ने दिया दीपिका को ये खास तोहफा, पत्नी ने तस्वीर शेयर कर कहा-''सबसे बेस्ट गिफ्ट''

3/19/2019 11:18:03 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री के फेमस कपल में से एक है। ये दोनों अपना प्यार जाहिर करने के लिए कोई भी मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में रणवीर ने दीपिका को एक खास गिफ्ट दिया है। इस बार रणवीर ने पत्नी को कोई महंगा गिफ्ट नहीं बल्कि क्यूट सी स्लीपर्स गिफ्ट किए है। दीपिका के इन स्लीपर्स पर फेमस शिट इमोजी बना हुआ है। दीपिका को भी ये गिफ्ट बहुत क्यूट लगा। दीपिका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस क्यूट स्लीपर की फोटो के शेयर कर लिखा, 'मेरा पति मुझे अच्छे से जानता है। आज तक का सबसे बेस्ट गिफ्ट।'

 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर इन दिनों अपनी अगली फिल्म '83' में बिजी हैं। इस फिल्म में वो क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। वहीं, दीपिका मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी। ये एक एसिड सर्वाइवर लक्ष्मी की बायोपिक है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Feb 22, 2019 at 4:29am PST

 

Konika